'मतलब में कैसे-कैसे अनुबंध हो गए, नेवले और सांप के संबंध हो गए', I.N.D.I.A पर एसपी सिंह बघेल का बड़ा हमला
Union Minister SP Singh Baghel: राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कांग्रेस सहित तमाम 26 राजनीतिक दलों के नए गठबंधन I.N.D.I.A पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए एसपी सिंह बघेल ने नए गठबंधन को नेवले और सांप का संबंध करार दिया।
विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को लोकसभा के बाद अंदर तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की, जिसके बाद बीजेपी और तमाम विपक्ष के दलों ने बयान दिया।

नए विपक्षी गठजोड़ पर तंज
इस बीच अब एसपी सिंह बघेल ने नए विपक्षी दलों के नए गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में राज्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखकर ही ये I.N.D.I.A बना है। मतलब में कैसे-कैसे अनुबंध हो गए, नेवले और सांप के संबंध हो गए।"
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से ही डरकर ये महागठबंधन बना है। इसी के साथ उन्होंने शायराना अंदाज में विपक्षी दलों के गठजोड़ पर निशाना साधा।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा खत्म, दो दिन और होगी बहस
वहीं संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर आज (मंगलवार) की चर्चा समाप्त हो गई है। जिसके बाद लोकसभा को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में तीन दिनों तक चर्चा होनी है। ऐसे में आज की चर्चा के बाद दो दिन और प्रस्ताव पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी भी 10 अगस्त को सदन की बहस में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications