भाजपा नेता ने ट्वीट की ऐसी तस्वीर, मचा बवाल

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर देशभर के लोगों ने खुशी जताते हुए कई ट्वीट किए। इस बीच कर्नाटक से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने एक ऐसी तस्वीर ट्वीट कर दी, जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान राम की आकृति दिख रही है। साथ ही तस्वीर में भगवान राम का कद प्रधानमंत्री मोदी से छोटा दिखाया गया है।

लोगों ने क्या कहा?

लोगों ने क्या कहा?

शोभा करंदलाजे ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अयोध्या अपने प्यारे राजा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है!' ये तस्वीर उन्होंने अयोध्या में हुए भूमि पूजन के खास मौके पर ट्वीट की है। तस्वीर में पीएम मोदी ने भगवान राम का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि शोभा करंदलाजे इस तस्वीर के माध्यम से आखिर क्या संदेश देना चाह रही हैं। लोग इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने ऐसी तस्वीर ट्वीट करने को लेकर शोभा करंदलाजे पर नाराजगी व्यक्त की है।

'ये सब कैसे कर लेते हो'

सुहृद नाम के यूजर ने ट्वीट कर कहा है, 'इसमें आप किसे महान बता रही हैं?? भगवान श्रीराम को या आपके भगवान मोदीजी को??? ये सब कैसे कर लेते हो?? थोड़ी सी भी लज्जा नहीं आती क्या?' कामाक्षी नाम की एक अन्य यूजर ने कहा, 'इसमें भगवान श्रीराम का आकार नरेंद्र मोदी से छोटा क्यों दिखाया गया है?' वहीं शुभम नाम के एक यूजर ने कहा, 'ये तस्वीर में भगवान राम है या मोदी??? जो भगवान को रास्ता दिखा रहे हैं जिनकी मर्जी से सकल कार्य सिद्ध हो जाते हैं। उनको ही रास्ता दिखाते हुए, श्री राम इन्हें सद्बुद्धि दें।'

'क्या संदेश देना चाह रही हैं?'

शोबा करंदलाजे द्वारा ये तस्वीर शेयर किए जाने पर लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया है। आसिफ नामक यूजर ने कहा है, 'यह तो बेशर्मी की हद ही हो गयी? भगवान श्री राम बड़े या नरेंद्र मोदी? यह महिला इस चित्र से क्या संदेश देना चाह रही हैं? जिस भगवान ने यह समस्त सृष्टि बनाई उसे क्या अब किसी मनुष्य की उंगली थामने व सहारा लेने की आवश्यकता हो गयी? राजनैतिक अंकों करोड़ों लोगों की आस्था का उपहास?' इमरान नामक यूजर ने कहा, 'मतलब राम जी छोटे हो गए और मोदी बड़े इतने बड़े की राम जी को मोदी की उंगली पकड़ना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने कहा था मोदी भगवानों के भी नेता हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+