सपा मुखिया अखिलेश यादव से दूसरी बार मिले शत्रुघ्न सिन्हा, यूपी का सियासी पारा चढ़ा

नई दिल्ली। बिहार के पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले पांच महीने में दूसरी बार समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है। सिन्हा के इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में उनको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि लगभग आधे घंटे तक चली बैठक के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इसके बारे में किसी को अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है।

एक बार और सपा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा

एक बार और सपा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी के बीच अनबन की स्थिति देखने को मिली है। पार्टी के मंच से दूरी बनाया है और विपक्षी मंचों पर जाकर अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नजर आए हैं। अखिलेश से मुलाकात से पहले शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा के साथ अक्टूबर के महीने में लखनऊ में आयोजित सपा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ये बात अलग है कि शत्रुघ्न सिन्हा अभी भी बीजेपी में ही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा था कि वे एक बहुत ही सभ्य और अच्छे व्यवहार वाले व्यक्ति हैं।

अखिलेश यादव को बताया था अच्छा व्यक्ति

अखिलेश यादव को बताया था अच्छा व्यक्ति

इसके अलावा उन्होंने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर भी कहा था कि हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। सिन्हा ने भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक पर भी अपने विचार व्यक्त किए। सिन्हा ने कहा कि यह उत्सव का समय नहीं है। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा था। सिन्हा ने कहा कि जब तक वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक अपने तार्किक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती तब तक सतर्क रहने की जरूरत है। यह खुशी का क्षण है, लेकिन अभी तक उत्सव का नहीं। इस तरह का सबक सिखाया जाना चाहिए ताकि पुलवामा जैसे आतंकी हमले फिर कभी न दोहराए जाए।

ममता की रैली में भी हुए थे शामिल

ममता की रैली में भी हुए थे शामिल

बता दें कि पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में आयोजित रैली में भी हिस्सा लिया था। जहां इन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। इस रैली में 20 से अधिक विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर आए थे। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समते कई दिग्गज नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+