BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी को दी बधाई, कहा- कांग्रेस जिंदाबाद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शनिवार को शुभकामनाएं दी। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के सुनहरे भविष्य की भी कामना की।

BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी को दी बधाई, कहा- कांग्रेस जिंदाबाद

शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'आज अत्यंत स्वाभाविक और योग्य राहुल गांधी के भारत की सबसे पुरानी और सम्मानित, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने का दिन है। हम सभी को उन्हें राष्ट्रीय भावना से शुभकामनाएं देनी चाहिए। इसके साथ ही मैं लोकतंत्र की बेहतरी के लिए कांग्रेस के भी हमेशा जिंदाबाद रहने की कामना करता हूं।

बता दें कि पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इससे पहले गुजरात चुनाव में नकरात्मक प्रचार के लिए पीएम मोदी पर जुबानी हमला किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा था कि, 'आदरणीय सर, सिर्फ किसी भी तरह चुनाव जीतने के लिए, आप अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अंतिम चरण प्रक्रिया में रोज अनसुलझे और अविश्वसनीय मुद्दों को लेकर आ रहे हैं। अब चुनावों में पाकिस्तान उच्चायुक्त और जनरल को जोड़ दिया है।'

सिन्हा ने एक और ट्वीट में कहा, 'महोदय! नए ट्विस्ट और मुड़ने के बजाय आप उन मुद्दों पर बात करें जो आपके विकास मॉडल में वादे किए थे, जैसे आवास, विकास, रोजगार, हेल्थ, शिक्षा। सांप्रदायिकता फैलाने वाले वातावरण को रोकें और स्वस्थ राजनीति और स्वस्थ चुनावों में वापस जाएं। जय हिन्द!' हालांकि जिस ट्विटर अकाउंट पर ये ट्वीट किए गए हैं वह वेरिफाइड नहीं हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह शत्रुघ्न सिन्हा का ही ट्विटर अकाउंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+