अयोध्या, मथुरा, काशी को छोड़ो, दिल्ली की जामा मस्जिद तोड़ो: साक्षी महाराज

Recommended Video

    Ram Mandir विवाद के बीच Sakshi Maharaj ने Jama Masjid पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है दिल्ली की अयोध्या, काशी, मथुरा छोड़ अब जामा मस्जिद को तोड़ा जाना चाहिए क्योंकि ये एक मंदिर के ऊपर बनी है और इसके नीचे मूर्तियां हैं। उन्नाव से सांसद महाराज ने एक सभा में कहा कि दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ो अगर वहां कि सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां न निकले तो मुझे फांसी पर चढा देना।

    मुगलों ने 3000 मंदिर तोड़े

    मुगलों ने 3000 मंदिर तोड़े

    भाजपा सांसद ने कहा, मुगलकाल में हिंदुओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया और मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए गए। सांसद ने कहा कि मुगलों ने हिन्दुओं की इज्जत से खेला और 3000 मंदिरों को तोड़कर इनकी जगह मस्जिद बनवाए थे।

    सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले को लटका रहा

    सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले को लटका रहा

    उन्नाव में एक कार्यक्रम में साक्षी महाराज ने जहां जामा मस्जिद तोड़ने की बात कही, वहीं अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए और इंतजार ना करने करने को भी कहा। महाराज ने कहा कि कुछ भी करना पड़े लेकिन 2019 चुनावों से पहले मंदिर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कितने ही बेवजह के मामलों पर फैसले दिए लेकिन अयोध्या के मुद्दे को बस लटका रहा है।

    2019 से पहले शुरू हो मंदिर निर्माण

    2019 से पहले शुरू हो मंदिर निर्माण

    महाराज ने कहा, राम मंदिर में देरी समझ से परे है। अगर 100 करोड़ हिंदुओं की इच्छा है, संत चाहते, संघ परिवार की कोशिश है कि अयोध्या में राम मंदिर बने तो मंदिर बने। अध्यादेश लाया जाए या सोमनाथ की तर्ज पर कानून बने। नहीं तो फिर पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने जो जमीन अधिग्रहित की थी वो रामजन्म भूमि न्यास को दी जाए लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनना शुरू होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+