बीजेपी दफ्तर में CM शिवराज दे रहे थे भाषण, बेहोश होकर गिरीं सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। यहां बीजेपी कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी मौजूद थी। कार्यक्रम के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर गिर गईं। जिस वक्‍त प्रज्ञा ठाकुर बेहोश हुईं उस वक्‍त मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण उन्हें चक्कर आ गया था। लोगों ने उन्‍हें किसी तरह से उठाकर कुर्सी पर बिठाया और फिर अस्‍पताल ले जाया गया।

Recommended Video

    Sadhvi Pragya Thakur हुईं बेहोश, Bhopal में कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबियत | वनइंडिया हिंदी
    बीजेपी दफ्तर में CM शिवराज दे रहे थे भाषण, बेहोश होकर गिरीं सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर

    आपको बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रदर्शनी के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ है। अब मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

    साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने लगाया था कांग्रेस पर प्रताडि़त करने का आरोप

    साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने योगा दिवस के अवसर पर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा दी गई प्रताड़ना कि वजह से आज मेरी यह हालत है। उन्‍होंने कहा कि मुझे एक आंख से तो बिल्कुल दिखाई नहीं देता और दूसरे में बहुत कम दिखाई देता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+