तीन बार खुद को मारने की कोशिश की थी रूपा गांगुली ने, जानिए उनके बेटे के बारे में
नई दिल्ली। आज एक बार भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली अपने निजी कारणों की वजह से चर्चा में हैं, दरअसल आज भी घर-घर में 'द्रौपदी' के नाम से लोकप्रिय रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को कोलकाता पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है, आकाश को पुलिस ने हिरासत में कार दुर्घटना के बाद लिया है, आकाश पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है, मात्र 21 साल के आकाश पर आईपीसी की धारा 427, धारा 279 के तहत केज दर्ज किया गया है।

रूपा गांगुली का 21 साल का बेटा पुलिस हिरासत में
इस हादसे के बाद पुलिस के रवैये से 'परेशान' रूपा गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया, मैंने पुलिस को फोन किया, ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखें. कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए, मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा, न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं. मैं बिकाऊ नहीं हूं।

रूपा गांगुली ने किया ये Tweet
फिलहाल इस मुद्दे पर कानून अपना काम करेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि रूपा गांगुली अपनी निजी लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में आ ही जाती हैं, आपको बता दें कि द्रौपदी' के नाम से मशहूर रूपा गांगुली को बंगाली सिनेमा की शबाना आजमी कहा जाता था, वैसे वो अपने निजी जिंदगी में काफी बिंदास, बोल्ड और हालात की मारी हुई अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं।

निजी जीवन में बहुत कुछ झेला है रूपा गांगुली ने
भले ही रील लाइफ में वो एक चर्चित चेहरा रही हों लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ किसी जलालत से कम नहीं थी, ये कहना हमारा नहीं बल्कि खुद रूपा गांगुली का है, जिसके बारे में आज से कुछ साल पहले उन्होंने टीवी के मशहूर शो 'सच का सामना' में बताया था। रूपा ने कहा था कि उनका अपने पति ध्रुबो मुखर्जी के लिए करियर छोड़ना और उनके साथ कोलकाता में जाकर बस जाना ही उनके जी का जंजाल बन गया था और अपने इस गलत फैसले पर उन्हें आज तक पछतावा है।

रूपा गांगुली का इकलौता बेटा है आकाश
उन्होंने काम-धाम छोड़कर हाउसवाइफ बनने की कोशिश की लेकिन वो फेल रहीं, उनके पति उन्हें रोज की जरूरत को लिए भी पैसे नहीं देते थे, मांगने पर मार-पीट और गाली-गलौच से स्वागत होता था।ध्रुब मुखर्जी हमेशा रूपा को लेकर असुरक्षित रहते थे और इस कारण उन पर शक करते थे, रूपा ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उन्हें हर पग पर अपमान सहना पड़ा।

जनवरी 2009 में हो गया तलाक
जीवन में कोई चार्म ना होने के कारण उन्होंने तब तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन हर बार वो नाकाम रहीं। तंग आकर उन्होंने एक दिन अपने पति से अलग होने का फैसला किया और शादी के 14 साल के बाद वे 2007 में अलग हो गए और बाद में औपचारिक रूप से जनवरी 2009 में उन्होंने तलाक ले लिया लेकिन आज भी वो अपने बेटे आकाश के लिए तड़पती हैं, जो कि उनके पति ध्रुबो मुखर्जी के साथ कोलकाता में रहता है, जिस पर आज नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप लगा है।












Click it and Unblock the Notifications