राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, रविशंकर बोले- उन्होंने OBC का अपमान किया
राहुल गांधी द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी के आऱोपों पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद रविशंकर ने कहा कि, राहुल गांधी अगर सोच-समझ कर बोलते हैं तो भाजपा ये मानती है कि राहुल गांधी ने जानबूझ कर पिछड़ों का अपमान किया और भाजपा इसकी भर्त्सना करती है।
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,उन्होंने कहा था कि ये सारे मोदी चोर क्यों होते हैं? राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया था। आलोचना करने का अधिकार है बेइज्जत करने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने गाली दी थी।आज राहुल गांधी ने फिर झूठ बोला कि मैंने लंदन में कुछ नहीं कहा था। राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और यूरोपियन देश ध्यान नहीं दे रहे हैं। झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत हो चुकी है।
राहुल गांधी की आलोचना करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन ईमानदारी की खुली किताब है, एक धब्बा नहीं है, 9 साल से भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी को शर्म नहीं आती है करप्शन की बात करते हुए, राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं। रविशंकर ने कहा कि, कोर्ट में सुनवाई हुई, उनको अपनी बात रखने का मौका मिला। कोर्ट ने पूछा आप माफी मांगेंगे, उन्होंने कहा कि नहीं। तब यह फैसला हुआ है। राहुल गांधी पर मानहानि के 7 मुकदमे और चल रहे हैं। इस घटनाक्रम का अडानी से कोई लेना देना ही नहीं है।'
रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी को सूरत कोर्ट में सजा हुई। उनके पास बड़े-बड़े वकीलों की फौज है। लेकिन उन्होंने इस मामले में वैसी तत्परता नहीं दिखाई जैसी अपने प्रवक्ता पवन खेड़ा के मामले में दिखाई। वहां वह एक घंटे में सुप्रीम कोर्ट से स्टे लाए थे। तो राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस खामोश क्यों थी, बीजेपी यह सवाल उठाना चाहती है। देश में कुल 32 लोगों को डिस्क्वॉलिफाई किया गया है, जिसमें 6 बीजेपी के भी लोग हैं। 32 लोग अयोग्य हुए तो उपचुनाव हुआ, आपके लिए क्या अलग कानून बनेगा?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, देश का कानून है कि आपको 2 साल की सजा होगी तो आप डिस्क्वॉलिफाई हो जाएंगे, ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने लिलि थॉमस के केस में कहा है। ऐसा लगता है कि जानबूझकर नाखून कटाकर शहीद होने की कोशिश की गई है, ताकि कर्नाटक के चुनाव में फायदा उठाने की कोशिश की जाए। यह सोची समझी साजिश हो सकती है कि राहुल गांधी को बलिदानी बताओ और कर्नाटक में इसका लाभ लो। या तीसरी बात है कि क्या कांग्रेस के अंदर कोई अंदरूनी राजनीति चल रही है कि राहुल को हटाओ और कांग्रेस को बचाओ।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications