दो लोगों ने कैसे तोड़ा लोकसभा का सुरक्षा घेरा? स्पीकर की चेयर पर बैठे राजेंद्र अग्रवाल ने बताई आंखों देखी
Security breach in Lok Sabha, संसद पर हमले की बरसी के दिन नई पार्टियामेंट की बिल्डिंग में बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा में बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से एक शख्स कूद गया। शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगा।
यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। अब इस मामले पर पीठासीन पदाधिकारी और बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने आंखे देखी सच्चाई बताई है।

स्पीकर की चेयर पर मौजूद बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि, निश्चित रूप से कोई खामी रही है। जब पहला व्यक्ति नीचे आया तो हमें लगा कि वह गिर गया होगा, लेकिन जब दूसरा व्यक्ति नीचे आने लगा तो हम सभी सतर्क हो गए। इनमें से एक के हाथ में कुछ था, जिसमें पीले रंग का धुआं निकल रहा था, जबकि दूसरे के हाथ में कुछ था, जिससे पिट-पिट की आवाज आ रही थी। वे कुछ नुकसान नहीं कर पाए, उन्हें तुरंत काबू में कर लिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि, हालांकि, उनका दर्शक दीर्घा से कूदना गंभीर विषय है। यह संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक है। जांच होगी और कार्रवाई होगी। स्पीकर और जिम्मेदार लोग इस पर फैसला लेंगे। जब यह सब हुआ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सदन में पहुंचे हुए थे। बहरहाल, युवक के कूदते ही पीठासीन पदाधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी उस वक्त सदन में ही मौजूद थे। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि नीले रंग की जैकेट पहना एक युवक शख्स सांसदों की सीट पर कूदता हुआ आगे बढ़ रहा है। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ बढ़ रहा है, तभी सांसद मलूक नागर उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया।
जिसके बाद मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला। इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कूदने वाला शख्स में से एक मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के मेहमान के तौर पर संसद पहुंचा था। उसका नाम सागर बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications