भाजपा सांसद ने सीएम केजरीवाल को कहे अपशब्द, कहा- अपने आप निकलते हैं ऐसे शब्द
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच बयानों का दौर लगातार जारी है। भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने अबकी बार मर्यादा को ताक पर रख सीएम केजरीवाल के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद ने 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कथित तौर पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। खबरों के मुताबिक, परवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल के लिए 'बेवकूफ' और 'गधा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। जनकपुरी में परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि पानी की समस्या को देखकर लगता है कि दिल्ली वालों ने किस गधे को चुन लिया है।
वहीं इस प्रकार के अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल को लेकर जब उनके सवाल किए गये तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल के लिए ऐसे शब्द यूंही निकल जाते हैं। बीजेपी सांसद ने सीएम केजरीवाल को सुबह टहलने और योग करने की सलाह भी दी। बीजेपी सांसद ने कहा कि केजरीवाल इलाज कराने कहीं और जाते हैं और धरना कहीं और देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications