संसद में गाली गलौज का मामला: निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, दानिश अलि पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा में बीएसपी सांसद दानिश अली के साथ गाली गलौज करने वाले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी जहां चौतरफा विरोध झेल रहे हैं वहीं अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर मामले में मोड़ ला दिया है। निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर अब उल्टा दानिश अली पर ही आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने जांच तक की मांग कर दी है।

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि बसपा सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की। बिना माइक्रोफोन के उन्हें यह कहते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि 'नीच को नीच नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे'। उन्होंने कहा कि दानिश अली द्वारा दिया गया यह बयान, मुझे किसी भी देशभक्त जन प्रतिनिधि के लिए अपना धैर्य खोने के लिए यह काफी है और इसके चलते रमेश बिधूड़ी ने उन्हें वैसा ही जवाब दिया जैसा उन्होंने दिया था।

Nishikant Dubey letter lok sabha

मुझे नींद नहीं आ रही, मेरी रूह कांप गई: दानिश अली
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता और लोकसभा सांसद दानिश अली ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी लोकसभा सदस्यता (सांसदी ) छोड़ने पर विचार करेंगे। दानिश अली ने कहा, 'यह पहली बार है जब किसी निर्वाचित सांसद के खिलाफ इस तरह की असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मुझे नींद नहीं आ रही, मेरी रूह कांप गई है।

मुझे मुस्लिम आतंकवादी कहा गया, सुरक्षा के लिए कहां जाऊं...'
दानिश अली ने आरोप लगाया कि रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में उनके खिलाफ गालियां दीं और उन्हें "मुस्लिम आतंकवादी" भी कहा। अली ने पत्र में लिखा है, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और तथ्य यह है कि अध्यक्ष के रूप में आपके नेतृत्व में एक नए संसद भवन में ऐसा हुआ है, जो इस महान राष्ट्र के एक अल्पसंख्यक सदस्य और एक निर्वाचित संसद सदस्य के रूप में मेरे लिए वास्तव में हृदय विदारक और बहुत दुखी करने वाला है।" दानिश अली ने पूछा, ''मुझे सुरक्षा मांगने के लिए कहां जाना चाहिए। बिधूड़ी ने जिस अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह पूरे मुस्लिम समुदाय का अपमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+