सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए, जहां प्रदर्शन के दौरान उनको चोट भी लग गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे, जिसमें मनोज तिवारी सड़क पर बैठे हैं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर रखा है।

delhi

दरअसल दिल्ली सरकार ने इस साल भी कोरोना के चलते छठ पूजा को लेकर कई पाबंदियां लगाई हैं। जिसका बीजेपी विरोध कर रही है। इसी के चलते मंगलवार को सीएम केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शुरू में पुलिस ने चेतावनी दी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने, जिस पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसी की चपेट में आने से मनोज तिवारी घायल हो गए। उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या थी नई गाइडलाइन?
हाल ही में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक बैठक की थी। जिसमें कोरोना के चलते नदी किनारे, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगा दी गई। सरकार ने पिछले साल ही इसी तरह का नियम लागू किया था।

Recommended Video

    Delhi CM Kejriwal के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे Manoj Tiwari घायल, अस्पताल में भर्ती |वनइंडिया हिंदी

    क्या कहना है सांसद का?
    मनोज तिवारी के मुताबिक जब दिल्ली की एक बड़ी आबादी को वैक्सीन लगा दी गई है, तो क्यों लोगों को छठ पूजा की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसके अलावा उन्होंने एक रथ यात्रा भी शुरू करने की चेतावनी दी। जिसमें वो दिल्ली में बसे यूपी-बिहार के लोगों की राय लेंगे। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वो त्योहार मनाने के पक्ष में हैं। बीजेपी शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे, ताकि भव्य तरीके से त्योहार मनाया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+