महेश शर्मा का विवादित बयान, जो पीएम मोदी-सीएम योगी को अपना नहीं मानते, वो गद्दार
भाजपा सांसद महेश शर्मा विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। महेश शर्मा ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना नहीं मानते हैं वो गद्दार हैं। बुलंदशहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा कि जो लोग मोदी और योगी को अपना नहीं मानते,वे अपने पिता को भी अपना नहीं समझते।
महेश शर्मा ने कहा अगर कोई यह कहता है कि वह मोदी-योगी से ज्यादा आपका अपना है तो इसका मतलब वह देश का गद्दार है। ये वो लोग हैं जो देश और राज्य का भला नहीं चाहते हैं। इस वीडियो को 12 अप्रैल को शेयर किया गया था। जिसके बाद महेश शर्मा की आलोचना हो रही है।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा जो लोग मोदी-योगी को अपना नहीं समझते हैं वो अपने बाप को भी अपना नहीं समझते। मोदी-योगी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। अगर मोदी-योगी से भी बढ़कर कोई अपना है और अपना कहने की बात कहता है तो वह इस देश का गद्दार है।
बता दें कि महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। बुधवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने नामांकन में जानकारी दी है कि उनके पास कुल 83.82 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पिछले पांच वर्षों में महेश शर्मा की संपत्ति में 36.82 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
-
LPG गैस सिलेंडर की कमी को लेकर राज्य सरकार ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों को लेकर भी कही ये बात -
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी?












Click it and Unblock the Notifications