बंगाल हिंसा पर BJP सांसद लॉकेट चटर्जी का ममता बनर्जी पर हल्लाबोल, बोलीं- विशेष वर्ग वोट के लिए कर रहीं राजनीति

रामनवमी के दिन बंगाल के हावड़ा में भड़के दंगों से अब सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बीच बीजेपी और ममता बनर्जी ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

mamta benerjee and locket Chatterjee

रामनवमी को हुए दंगों पर अब राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो चुका है। जहां एक ओर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दंगों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बता रही हैं। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाकर एक विशेष वर्ग का साथ देने की बात कही है।

बंगाल में हुए दंगों को लेकर अब सियासी गलियारों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Benerjee) ने बीजेपी पर फंडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि 'बीजेपी दंगों को फंडिंग करके हिंसा को बढ़ावा दे रही है। यहां सेंट्रल फोर्स आई, फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर बीजेपी वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई।'

वहीं, इस बयानबाजी के बाद बीजेपी की सांसद लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) ने प्रेस कांफ्रेंस कर ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी मुस्लिमों को खुश करने में लगीं हुई हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जिस दिन दंगा हुआ उस दिन मीडिया का ध्यान हटाने के लिए ममता बनर्जी धरना मंच पर थीं। वहीं, मुसलमानों ने हिंदुओं पर हमला किया। वो तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। क्योकि पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। वो मुस्लिम वोट की तरफ अपना ध्यान लगाए हुए हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा (Howrah Violence) इलाके में रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में पथराव के बाद हिंसा काफी भड़क गई। जिसके कारण इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। हालांकि इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही इस हिंसा में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+