बीजेपी सांसद हनीट्रैप केस: महिला के घर से मिले कंडोम और वियाग्रा की गोलियां
पुलिस को महिला के घर से 500 जीबी का एक डीवीआर मिला है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.शक है कि इसमें कई हाईप्रोफाईल नेताओं के स्टिंग हो सकते हैं
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद हनीट्रैप मामले में पुलिसिया जांच में कई अहम खुलासे हो रहे है।आरोपी महिला को पुलिस लेकर उसके घर गई. वहां हुई छानबीन में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं. पुलिस को महिला के घर से 500 जीबी का एक डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) मिला है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. शक है कि इसमें कई हाईप्रोफाईल नेताओं के स्टिंग हो सकते हैं. इसके साथ ही कमरे से वियाग्रा की गोलियां और 27 कंडोम भी मिले हैं. इस मामले की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस को आरोपी महिला के घर के अंदर ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी मिला. यहां पर महिला अंतरंग पलों की रिकॉर्डिंग किया करती थी. उसका गृह मंत्रालय में भी था आना जाना था. कई पुलिसकर्मियों, नेताओं और बिजनेसमैन के विजिटिंग कार्ड मिले हैं. देवबंद के एक रेप केस के बारे में भी पता चला है, जो मसूद मदनी नामक नेता के खिलाफ दर्ज दर्ज हुआ था.
जांच के दौरान पुलिस को देवबंद के एक रेप केस के बारे में पता चला है. यह केस महमूद मदनी नाम के एक नेता के खिलाफ दर्ज दर्ज हुआ था. पुलिस को शक है कि इस केस में भी इस गैंग का हाथ हो सकता है क्योंकि जिस महिला ने मसूद मदनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है वह महिला मुजफ्फरनगर के उसी क्रिमिनल के संपर्क में थी, जिसके संपर्क में गिरफ्तार हुई यह महिला थी.
हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी मोनिका चौधरी को लेकर मुजफ्फरनगर भी पहुंची थी जहां पुलिस ने खांजा पुर गांव में उसके रिश्तेदारों से पूछताछ किया। मोनिका के घर पुलिस ने दो घंटे तक छानबीन किया ।दिल्ली पुलिस के एसीपी ने बताया कि मोनिका चौधरी के मकान से पुलिस को महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक- महिला के छह बैंक अकाउंट का पता चला है और उसके पास तीन लक्ज़री कारें हैं. पुलिस के मुताबिक- महिला की कई नेताओं से अच्छी खासी जान पहचान है और वह जान पहचान वाले नेता के यहां मिलने आए दूसरे नेताओं का बातों-बातों में नंबर ले लेती थी. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सभी थानों से जवाब मांगा है कि अगर आरोपी महिला के नाम से कोई रेप मुकदमा दर्ज हुआ है तो उसकी जानकारी तुरंत दी जाए.












Click it and Unblock the Notifications