'हेमा मालिनी' वाले बयान पर संजय राउत का अजीब रिएक्शन, बोले- ये सम्मान की बात, खुद अभिनेत्री ने लगाई लताड़
नई दिल्ली, 20 दिसंबर: महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल के विवादित बयान पर अब बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया आई है। उद्धव सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की तुलना एक्ट्रेस हेमा मालिनी के गालों से कर दी थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अपने बयान में मंत्री गुलाबराव पाटिल ने बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ' मेरी चुनौती है कि जो व्यक्ति (एकनाथ खड़से) 30 साल से विधायक हैं, वह मेरे घर (अपने निर्वाचन क्षेत्र जलगांव जिले में) की ओर आए, अगर सड़कें हेमा मालिनी के गाल की तरह नहीं हैं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
'हेमा मालिनी के लिए सम्मान की बात'
अब उनके इस बयान के बाद जहां राज्य महिला आयोग ने माफी मांगने के लिए कहा है तो दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता संजय राउत ने इस बयाने के अलग ही रिएक्शन दिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस तरह की तुलना पहले भी हो चुकी है। यह हेमा मालिनी के लिए सम्मान की बात है। इसलिए इसे नेगेटिव रूप से ना देखें। इससे पहले लालू यादव ने भी ऐसा ही उदाहरण दिया था। हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं।
'इस तरह की टिप्पणियों अच्छी नहीं'
वहीं खुद अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ये ट्रेंड कुछ साल पहले लालू जी ने शुरू किया था इसलिए सब लोगों ने इसे इस्तेमाल किया। अगर सामान्य लोग ऐसा बोले तो समझ आता है, लेकिन अगर संसद के सदस्य ऐसा बोले तो ये ठीक नहीं है। इस तरह की टिप्पणियों अच्छी नहीं है।
इधर, अपने बयान से शिवसेना के नेता चारों तरफ से घिरे नजर आ रहे हैं। विपक्षी दल बीजेपी के साथ-साथ सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस ने भी पाटिल के बयान की कड़ी आलोचना की है। प्रदेश भाजपा ने इस अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करार देते हुए मंत्री के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications