BJP सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव की कार ने दो महिलाओं को कुचला, 1 की मौत
नई दिल्ली। बीजेपी के सांसद की कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आंध्र प्रदेश के गुंटुर में बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव की कार ने 2 महिलाओं को टक्कर मार दी है। जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने बीजेपी सांसद की गाड़ी को जब्त कर लिया है और कार चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद खबरें आने लगी कि सांसद घटना के बाद घायल महिलाओं की मदद करने के बजाए अपनी कार और ड्राइवर को मौके पर ही छोड़कर दूसरी गाड़ी से वहां से निकल गए। उन्होंने घायल महिलाओं की न तो मदद की और न ही उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।
इन आरोपों पर सफाई देते हुए सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं हादसे के वक्त पिछली सीट पर सो रहा था। और पुलिस के आने तक 45 मिनट तक घटनास्थल पर ही टिका रहा। 45 मिनट के बाद घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृतक घोषित कर दिया, वहीं दूसरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
डीजीपी आंध्र प्रदेश के अनुसार शाम 5 बजे के करीब एनएच-16 पर ये हादसा हुआ। आपको बता दें कि नरसिम्हा राज्यसभा सांसद हैं और वह गुंटुर से विजयवाड़ा की तरफ आ रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क पार कर रही दो महिलाओं को तेज टक्कर मार दी।












Click it and Unblock the Notifications