पश्चिम बंगाल: बीजेपी सांसद जॉर्ज बेकर पर हमला,टीएमसी पर आरोप
बर्धमान के कलना इलाके में हुए हमले में उनकी कार में तोड़-फोड़ की गई है।
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद जॉर्ज बेकर की बेरहमी से पिटाई की गई। बेकर के काफिले पर हमला तब हुआ जब वो बर्धमान के कलना से गुजर रहे थे। जॉर्ज बेकर ने बताया की उनकी विकेट से मारा गया।आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लग रहे हैं।

वर्धमान जिले के कालना में शनिवार सुबह बीजेपी के लोकसभा सांसद जार्ज बेकर की कुछ लोगों ने विकेट से बेरहमी से पिटाई की।आरोप टीएमसी और कांग्रेस समर्थकों पर लग रहे हैं। जार्ज बेकर ने खुद घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह वो अपनी गाड़ी से जा रहे थे। और उनके पीछे समर्थक बाइक से आ रहे थे। उनकी गाड़ी कालना में जैसे ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के पास पहुंची, सत्तारूढ़ दल के लोगों ने उनके कर्मियों को लाठी, डंडे, विकेट आदि से पीटना शुरू कर दिया। उन्हें रोकने के लिए जैसे ही वो गाड़ी से उतरे, तृणमूल के लोगों ने उनकी भी विकेट से पिटाई कर दी।
जॉर्ज बेकर के मुताबिक उनकी गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की गई। हमले के बाद उन्हें कालना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जार्ज बेकर ने उन्हें जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनपर हुए हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी पीठ पर डंडे का दाग बैठ गया है। दूसरी ओर तृणमूल ने इस आरोप से इन्कार किया है












Click it and Unblock the Notifications