BJP सांसद ने ओवैसी को दी चेतावनी, बोले- क्रेन से उल्टा लटकाकर काट दूंगा दाढ़ी
Recommended Video
हैदराबाद। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के संसाद धर्मपुरी अरविंद ने हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर धमकी भरे अंदाज में एक विवादित बयान दिया जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। बीजेपी सांसस धर्मपुरी अरविंद ने कहा कि वह क्रेन से असदुद्दीन ओवैसी को उल्टा लटका कर उनकी दाढ़ी साफ कर देंगे। धर्मपुरी अरविंद के ऐसे बयान के बाद ओवैसी के समर्थक नाराज हो गए हैं और बीजेपी सांसद से माफी की मांग कर रहे हैं।

क्रेन से उल्टा लटकाऊंगा: बीजेपी सांसद
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी सांसस धर्मपुरी अरविंद ने एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वह ऐसे बयान देते रहे हैं। शनिवार को बीजेपी सांसद ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह असदुद्दीन ओवैसी का दाढ़ी साफ कर देंगे। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि वह असदुद्दीन ओवैसी की दाढ़ी को मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) के चिपकाकर इसका प्रमोशन भी करेंगे।

राष्ट्रद्रोही जैसा बर्ताव कर रहे हैं ओवैसी
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तेलंगाना में भी इसके खिलाफ कई जगह मार्च हुए, वहीं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी संसद से ही सीएए का विरोध करते आए हैं। इसी मुद्दे पर बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लिया और धमकी भरा बयान दिया। धर्मपुरी ने आरोप लगाया की ओवैसी का बर्ताव राष्ट्रद्रोही हो गया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए।
BJP Nizamabad MP Dharmapuri Arvind: I warn you(Asaduddin Owaisi) that I will hang you upside down to a crane and shave your beard. I will give promotion to your beard by sticking it to the Chief Minister. #Telangana (3.1.20) pic.twitter.com/9Tpy43Qb4P
— ANI (@ANI) January 4, 2020
जनसभा नहीं कर सकते असदुद्दीन ओवैसी
धर्मपुरी यहीं नहीं रुके उन्होंने ओवैसी पर और भी आरोप मढ़े। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी सीएए को असंवैधानिक और सांप्रदायिक बताते हैं, तो वह यहां जनसभा को भी संबोधित नहीं कर सकते क्योंकि राज्य में निकाल चुनाव के चलते निजामाबाद में कोड ऑफ कंडक्ट लागू है और ऐसे में किसी का जनसभा करना अपराध माना जाता है। धर्मपुरी ने कहा कि इस सिलसिले में मैंने जिला कलेक्टर, चुनाव आयोग और पुलिस को इसे लेकर खत लिखा है। इसके अलावा धर्मपुरी ने ओवैसी पर आरोप लगाया कि वह बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले घुसपैठियों के लिए लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छात्र ने पूछ लिया एजुकेशन लेवल तो केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बोले, हम पहले तुम्हें तुम्हारे देश भेजेंगे
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications