भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को नेपोलियन से बड़ा जादूगर बताया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद चिंतामणि मालवीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना नेपोलियन बोनापार्ट से कर डाली है। चिंतामणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम नेपोलियन से भी बेहतर हैं। उन्होंने यह बयान पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। चिंतामणि का पीएम मोदी की नेपोलियन से तुलना का यह बयान सुर्खियों में आ गया है। आपको बता दें कि नेपोलियन बोनापार्ट 200 वर्ष पहले फ्रांस का किंग था।

पीएम बड़े जादूगर

पीएम बड़े जादूगर

चिंतामणि ने कहा कि कई बार ऐसा कहा जाता है कि नेपोलियन तीन देशों के साथ खेलता था। उसके बारे में कहा जाता है कि वह तीन गेंदों से खेलने वाला जादूगर था, जिसमे हमेशा दो गेंद उसके हाथ में रहती थीं और एक हवा में रहती थी। वह तीन देशों को भी ऐसे ही घुमाता था। पीएम मोदी के विदेशी दौरों की तारीफ करते हुए मालवीय ने कहा कि हमारे माननीय नरेंद्र मोदी जी उससे भी बड़े जादूगर हैं। आपको बता दें कि चिंतामणि मध्य प्रदेश के उज्जैन से भाजपा सांसद हैं।

दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा

दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा

पीएम मोदी के विदेशी दौरों की तारीफ करते हुए चिंतामणि ने कहा कि पीएम मोदी नेपोलियन से भी बड़े जादूगर हैं। चाहे वो अमेरिका हो, रूस हो, चीन हो, इजरायल हो, जापान हो, ऐसे जितने भी महत्वपूर्ण देश हैं, जिनसे हमारा आज दोस्ताना संबंध है और हमारी शर्तों पर संबंध है, तो एक विश्व नेता के रूप में मोदीजी का सम्मान बढ़ा है। पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से देश का दुनिया में सम्मान बढ़ा है।

कौन था नेपोलियन

कौन था नेपोलियन

गौरतलब है कि नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का योद्धा था, जिसके बाद वह सेनापति रहा और फ्रांस का शासक भी बना। वर्ष 1800 की शुरुआत में नेपोलियन ने तकरीबन 40 लड़ाइयां लड़ीं। नेपोलियन ने इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रिया जैसे कई देशों को भी हराकर अपने देश का झंडा वहां फहराया था। नेपोलियन को इतिहास में महान सेनापति के तौर पर गिना जाता है। उसके सामने किसी भी योद्धा का टिक पाना काफी मुश्किल था। नेपोलियन को 1815 में अंग्रेजो ने वाटरलू के युद्ध में हराया था।

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए की बात, कहा- जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90 फीसदी तक कम दाम में मिल रही दवाइयां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+