Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका गांधी के एक्शन पर बांसुरी स्वराज का रिएक्शन? बैग के जरिए कांग्रेस पर कसा तंज, देखें वीडियो

Bansuri Swaraj Bag: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में शनिवार को कई सांसदों ने हिस्सा लिया, लेकिन सभी की नजरें एक ही सांसद पर टिकी रह गईं। वो संसद कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता बांसुरी स्वराज हैं।

वजह थी, उनका साथ लाया गया एक खास बैग, जो न सिर्फ देखने में अलग था, बल्कि उस पर लिखा संदेश राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने के लिए काफी था। बांसुरी स्वराज संसद एनेक्सी बिल्डिंग में बैठक में शामिल होने पहुंचीं, लेकिन जैसे ही मीडिया की नजर उनके बैग पर पड़ी, तस्वीरें और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Bansuri Swaraj Priyanka Gandhi

बैग पर लिखा था - 'नेशनल हेराल्ड की लूट'

बांसुरी स्वराज के बैग पर अंग्रेजी में बड़ा और साफ लिखा था - 'National Herald Ki Loot', यानी 'नेशनल हेराल्ड की लूट'। उनका यह अंदाज साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी पर सीधा हमला था, जो उन्होंने बिना कुछ बोले ही अपने बैग के जरिए कर डाला।

Bansuri Swaraj Bag

क्या है नेशनल हेराल्ड केस?

नेशनल हेराल्ड केस एक लंबे समय से कांग्रेस के खिलाफ चल रहा मामला है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने यंग इंडियन लिमिटेड के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्ति अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है और अब बांसुरी स्वराज ने अपने अंदाज में इसे फिर से चर्चा में ला दिया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

बांसुरी स्वराज के इस बैग को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ इसे उनका साहसिक कदम बता रहे हैं, तो कुछ इसे सियासी स्टंट कह रहे हैं। हालांकि, बांसुरी ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनका यह अंदाज कांग्रेस के खिलाफ एक तीखा संदेश माना जा रहा है।

प्रियंका गांधी भी संसद में लेकर आ चुकी हैं 'यूनिक मैसेज' वाला बैग

आपको याद दिला दें, बांसुरी स्वराज ऐसी पहली सांसद नहीं है जो कोई 'यूनिक मैसेज' लिखा बैग लेकर संसद पहुंची हो। इससे पहले कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी भी कुछ ऐसा ही कर चुकी हैं। दरअसल, प्रियंका गांधी 2024 के शीतकालीन सत्र के दौरान अपने यूनिक बैग को लेकर चर्चाओं में थी। बैग पर लिखे संदेश के जरिए उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी को निशाना बनाया था।

'फिलिस्तीन' लिखा बैग हो या बांग्लादेश के हिन्दुओं के साथ खड़े होने के मैसेज वाला बैग या फिर संसद के बाहर अन्य सांसदों के साथ मिलकर अडानी-मोदी के कार्टून करैक्टर वाला थैला, प्रियंका ने इशारों-इशारों में मोदी सरकार को घेरा था। अब भाजपा सांसद बांसुरी ने कुछ वैसा ही तरीका निकाला है विपक्ष पर निशाना साधने का।

Priyanka Gandhi Bag

बैग बना चर्चा का केंद्र

जेपीसी की बैठक से ज्यादा अब बांसुरी स्वराज का बैग सुर्खियों में है। संसद परिसर में मौजूद लोगों ने बैग की तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं और कुछ ही देर में यह सोशल मीडिया पर छा गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+