बीजेपी सांसद अतुल गर्ग का खुलासा- भारत में कुत्तों के काटने से 286 लोगों की हो चुकी है मौत, कर डाली ये डिमांड
गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कुत्तों के काटने के मामले को उठाया़। उन्होंने मांग की इस मुद्दें से निपटने के लिए एक समिति बनाई क्यों कुत्ते काटने की बढ़ती घटनाओं के कारण लोग दहशत में आ चुके हैं।
उन्होंने खुलासा किया भारत में 30.5 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा है, जिसके कारण अब 286 लोगों की मौत हो गई है। गातियाबाद विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि किसी पर कु्त्ते द्वारा हमला किया जाता है है तो कोई भी डॉग लवर्स हस्तक्षेप नहीं करते हैं। उन्होंने कहा इन घटनाओं के लिए कुत्तोंं के मालिकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है लेकिन यह आवारा कुत्तों पर लागू नहीं होता।

समिति बनाने की डिमांड
विधायक ने इस असंतुलन को दूर करने और इंसान की आजादी और एनिमल वेलफेयर दोनों की रक्षा करने वाले कानून बनाने के लिए एक समिति बनाने का अनुरोध किया। गर्ग ने बताया कि मौजूदा कानूनों पर पुनर्विचार किया गया है, लेकिन वे अपर्याप्त हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुत्तों के हमलों के डर से बच्चे खुलकर नहीं खेल पाते हैं, जिससे शहरों में आतंक का माहौल बन जाता है
कुत्तों के काटने की बढ़ी हैं घटनाएं
गर्ग ने समस्या की गंभीरता को रेखांकित करने के लिए विशिष्ट उदाहरण साझा किए। अकेले गाजियाबाद में, एक साल में 35,000 लोगों को कुत्तों ने काटा। उन्होंने हाल ही की एक घटना का जिक्र किया जिसमें एक कुत्ते ने एक बच्चे का कान काट लिया और एक अन्य घटना में एक मजदूर के बच्चे की रेबीज से मौत हो गई।
सांसद ने जुलाई की एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें तेलंगाना में 18 महीने के एक बच्चे को गली के कुत्तों ने नोच डाला और कुछ दूर तक घसीटा। एक अन्य मामले में जगतियाल जिले में एक सात वर्षीय बच्चे को उसके घर के बाहर खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने घायल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications