बदजुबानी की हद पार करते हुए बीजेपी सांसद ने सोनिया को कहा पूतना और राहुल को तोता

पटना। बिहार चुनाव में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की अग्नि परीक्षा है वहीं दूसरी तरफ पार्टी के ही मजबूत सिपाही फाउल प्ले कर रहे हैं। बिहार में भाजपा के अहम नेता अश्विनी चौबे ने कांग्रेस के आला कमान पर हमला बोला और बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। मर्यादाओं की सारी सीमा लांघते हुए चौबे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जहर की पुडि़या और पूतना (राक्षसी) हैं। इतना ही नहीं चौबे ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'तोता' कह डाला।

BJP MP Ashwini Choubey calls Sonia Gandhi as Putana and Rahul as Parrot
अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को विदेशी गर्भ से पैदा हुआ तोता कहा। बिहार के नवादा में एक जनसभा के संबोधन के दौरान कहा कि राहुल गांधी तोता है और सोनिया गांधी तोते की मां और इटली की गुडि़या हैं। चौबे ने लालू यादव और नीतीश कुमार को 'बिहार का राक्षस' बताया। उन्होंने कहा, 'ये दोनों राक्षस पूतना की गोद में बैठकर और उसका दूध पीकर चटपटा कर रहे हैं।

चौबे की बिहार की मौजूदा सरकार को रागा-बिल्ला की सरकार की संज्ञा दी। आपके बताते चलें कि चौबे बिहार के स्वास्थय मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वो बक्सर से सांसद हैं। उल्लेखनीय है कि आज राहुल गांधी का जन्मदिन है और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री की बधाई पर राहुल गांधी ने उन्हें धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+