भाजपा सांसद ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर उठाए गंभीर सवाल, मुस्लिम छात्रा और आतंकी संगठन अल- कायदा को लेकर कही ये
नई दिल्ली, 11 अप्रैल। कर्नाटक में हिजाब विवाद (Karnataka Hijab Row) को लेकर भाजपा नेता ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सांसद अनंतकुमार हेगड़े (Anantkumar Hegde) ने कर्नाटक के सीएम बोम्मई को एक पत्र लिखा है। जिसमें कर्नाटक के मांड्या जिले की एक मुस्लिम छात्रा मुस्कान को लेकर जांच की है। बीजेपी सांसद ने यह पत्र अल-कायदा प्रमुख (Al Qaeda Chief) की ओर से मुस्कान (Muskan) की प्रशंसा करने से बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) को भेजा है।

हिजाब विवाद को लेकर विरोध कर रही छात्रा मुस्कान की अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की ओर से प्रशंसा को भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े गंभीर विषय मान रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेता और कर्नाटक के सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर मांड्या में मुस्कान और आतंकवादी संगठन अल-कायदा के बीच संबंध की जांच की मांग की है।
दरअसल, कुछ दिनों पूर्व अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उनकी ओर से मुस्कान के कार्यों की प्रशंसा की गई थी। वहीं इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि उन्हें इस बात का कोई आश्चर्य नहीं है कि अल-कायदा जैसे आंतकी संगठन के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी कॉलेज की छात्रा मुस्कान की प्रशंसा कर रहे हैं।
अब सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने अल-कायदा (Al Qaeda Chief) और मुस्लिम छात्र मुस्कान (Muskan) के बीच संभावित लिंक की जांच की मांग की है। हालांकि मुस्कान के परिवार ने अल-कायदा से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। वहीं कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दावा किया कि अलकायदा प्रमुख जवाहिरी के वीडियो के साथ आरएसएस ने छेड़छाड़ की थी।
दरअसल, कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के विरोध के बीच एक स्कूल के बाहर अल्लाह हू अकबर के नारे लगे लगाए गए थे। जिसके बाद कर्नाटक के मांड्या जिले की एक मुस्लिम छात्रा मुस्कान एक वीडियो के बाद सुर्खियों में आई थी। कॉलेज के बाहर दक्षिणपंथी भीड़ को घेर लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications