ओडिशा विधानसभा में बीजेपी MLA का हंगामा, सीएम पटनायक पर लगाए गंभीर आरोप

भुवनेश्‍वर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पी पुरोहित ओडिशा विधानसभा के अंदर जमकर हंगामा किया। विधायक पुरोहित का आरोप था कि एक तरफ सीएम नवीन पटनायक ओडिशा के विकास की बात करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ फंड का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। विधायक जी अपनी बात कहने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के आसन तक जा पहुंचे।

ओडिशा विधानसभा में बीजेपी MLA का हंगामा, सीएम पटनायक पर लगाए गंभीर आरोप

विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास रखी कुर्सी का भरपूर इस्तेमाल किया। कुर्सी पर चढ़कर तेज आवाज में अपनी बात कहने लगे। उन्हें देखकर बीजेपी के दूसरे विधायक भी आसन के करीब जा पहुंचे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि सीएम नवीन पटनायक की कथनी और करनी में अंतर है।

पी पुरोहित ने कहा कि ये ओडिशा राज्य के लिए शर्मनाक बात है कि केंद्रीय मदद के बावजूद राज्य सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन नवीन पटनायक सरकार अपने धुन में मस्त है। राज्य में हर तबका पटनायक सरकार की नीतियों से खफा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+