दिल्ली में भाजपा सरकार? कौन बनेंगे मंत्री

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) राजधानी में भाजपा की सरकार के बनने की उम्मीदों के बीच पार्टी के विधायकों में मंत्री बनने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। उपराज्यपाल नजीब जंग की इस घोषणा के बाद की कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, उसके विधायक एक्टिव हो गए हैं।

delhi-BJP-govt

अगर जगदीश मुखी को किसी कारण से मुख्यमंत्री का पद नहीं मिला तो भी वे मंत्री तो हर हाल में बनेंगे। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। राजधानी में 1993 में बनी मदनलाल खुराना सरकार में भी मंत्री थे। मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कयास लगा हुआ है। कहने वाले मीनाक्षी लेखी का और स्मृति ईरानी का नाम ले रहे हैं।

उधर,विश्वास नगर से विधायक ओ.पी.शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें अवसर मिला तो वे मंत्री पद के साथ न्याय करेंगे। उन्हें अरुण जेटली का करीबी माना जाता है।

उधर,नंद किशोर गर्ग,साहिब सिंह चौहान और राजेन्द्र नगर से विधायक आर.पी.सिंह के भी मंत्री बनने की उम्मीद जताई जा रही है। आर.पी. सिंह सिख हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विश्वासपात्र माने जाते हैं।

ध्यान रहे कि उप राज्यपाल जंग ने राष्ट्रपति से बड़ी पार्टी को मौका देने के लिए अनुमति मांगी है।

जंग ने अपनी रिपोर्ट में शहर की राजनीतिक स्थिति का व्यापक विश्लेषण दिया है और शहर में एक निर्वाचित सरकार होने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार के इस्तीफा देने के बाद 17 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

जानकारों ने बताया कि भाजपा के सभी विधायक और दिल्ली के वरिष्ठ नेता तत्काल विधानसभा चुनाव के पक्ष में नहीं थे और वे शीर्ष नेतृत्व को पहले ही अपने विचारों से अवगत करा चुके हैं। सहयोगी अकाली दल के एक विधायक को मिलाकर भाजपा के पास दिल्ली विधानसभा में 29 विधायक हैं और इसे सदन में बहुमत साबित करने के लिए पांच और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटें जीती थीं, लेकिन तीन विधायकों हर्षवर्धन, रमेश बिधूड़ी और परवेश वर्मा के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इसकी विधायक संख्या 28 रह गई। तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद सदन में विधायकों की संख्या 67 रह गई। इस आंकड़े के अनुसार भाजपा को पांच और विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी जिससे वह बहुमत के आंकड़े 34 तक पहुंच सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+