भाजपा विधायक के करीबी ने युवकों को नग्न कर पीटा, नेट पर तस्वीरें हुई वायरल

कर्नाटक। भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के सहयोगी की शर्मनाक हरकत ने लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। कर्नाटक के बेलागवी ग्रामीण विधानसभा सीट से एमएलए संजय पाटिल के एक करीबी सुरेश गतिगे ने युवकों को नग्न कर बुरी तरह पीटा। युवकों की गलती सिर्फ इतनी थी कि गतिगे की भांजी ने भागकर एक लड़के से शादी की। दोनों की शादी करवाने में लड़के के दोस्तों ने मदद की थी। इससे गुस्सा होकर गतिगे ने नियमों-कानूनों को ताक पर रख शर्मनाक हरकत कर डाली।

Suresh Gatige

सुरेश गतिगे ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। जिसकी तस्वीरें-वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। तस्वीरों व वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गतिगे ने युवकों कोे दीवार के सहारे हाथों को ऊपर कर खड़ा कर रखा है। हाथों को ऊपर किए युवक नग्नावस्था में खडे़ हैं। गतिगे के हाथ में एक हाॅकी है। जिससे वह युवकों की पिटाई कर रहा है।

एमएलए संजय पाटिल के सहयोगी सुरेश ने दोनों को इस कदर पीटा कि हाॅकी का निचला हिस्सा टूट कर जमीन पर गिर गया। बावजूद इसके सुरेश ने युवकों को मारना बंद नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+