Video: कर्नाटक विधानसभा में रात भर चादर तान कर सोए भाजपा विधायक, जानें क्‍या है मामला?

BJP MLA slept overnight in Karnataka Assembly: कर्नाटक की विधानसभा में अजब ही नजारा दिखा। विधान सभा जहां पर राज्‍य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होती है और राज्‍य के हित में नीतियां निर्धारण के साथ अन्‍य काम होते हैं वहां पर बुधवार की रात भाजपा विधायक फर्श और सोफों पर चादर तान कर सोते नजर आए।
बता दें किसी भी राज्‍य की विधानसभा के इतिहास में ऐसा नजारा शायद ही पहले ही कभी देखने को मिला हो। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्‍या हुआ जो ये विधायकों को विधाानसभा में सोना पड़ा?

BJP MLA slept overnight in Karnataka Assembly

तकिया-चादर लेकर विधानसभा में सोने पहुंचे विधायक

दरअसल ये विधायक बुधवार की रात को ही कर्नाटक विधानसभा में अपने हाथों में तकिया-चादर लेकर विधानसभा में पहुंच गए थे और रात भर वहीं सोए।

सोशल मीडिया पर पर कर्नाटक के विधायकों को कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें विधायक रात में विधानसभा की फर्श और सोफों पर सोते हुए नजर आ रहे हैं और सुबह कुछ विधायक गुड मार्निंग कह कर गहरी नींद में सो रहे विधायकों को जगाते हुए नजर आ रहे हैं।

रात में विधानसभा के अंदर जमीं विधायकों की महफिल

वहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें विधायक हाथ में टैम्बरीन बजाते हुए देश भक्‍ति समेत अन्‍य गाना गाते हुए नजर आ रहे है। रात में समय बिताने के लिए कुछ विधायक अपने साथ नमकीन समेत अन्‍य टाइम पास आइटम भी नजर आए।

भाजपा विधायक क्‍यों विधानसभा में सोने पहुंचे?
दरसल, भाजपा विधायक विधानसभा के अंदर बुधवार की रात में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे। मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) से जुड़े कथित घोटाले पर चर्चा करने की मांग को लेकर धरना दिया। इसके साथ ही विधायकों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा का दावा है कि सिद्धारमैया इस घोटाले में शामिल हैं और वो ही MUDA घोटाले का जनक हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कथित MUDA घोटाले में सिद्धारमैया पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया और जांच करने में सरकार की अनिच्छा की आलोचना की। विजयेंद्र ने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+