भाजपा विधायक की स्कॉर्पियो बच्चों के स्कूल बस से जा टकराई
बदनापुर विधानसभा मतदान क्षेत्र के विधायक नारायण कुचे की स्कॉर्पियों गाड़ी का टायर अचानक फूटने से सामने से आ रही स्कूल बस से जा टकराई।
जालना। महाराष्ट्र के जालना में भाजपा के विधायक की स्कॉर्पियों गाड़ी एक स्कूल बस से जा टकराई। इस दुर्घटना में विद्यार्थियों के साथ विधायक खुद भी घायल हुए। यह घटना सोमवार सुबह मोतीबाग परिसर में घटी।

जालना जिले के बदनापुर विधानसभा मतदान क्षेत्र के विधायक नारायण कुचे की स्कॉर्पियों गाड़ी का टायर अचानक फूटने से सामने से आ रही स्कूल बस से जा टकराई। इस घटना में कुछ विद्यार्थी भी घायल हुए।
बच्चों और विधायक नारायण कुचे को तुंरत पास के अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में कुचे के सिर और गर्दन पर चोट लगी है।












Click it and Unblock the Notifications