पिता के सबूत के लिए क्या सुहागरात का वीडियो मांगेंगे?
नई दिल्ली। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के नेता संजय निरूपम पर भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अभ्रद टिप्पणी की है।

एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के जो लोग आज सबूत मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो अपने देश की सेना पर शक करें, उसे ऐसा ही समझ लेना चाहिए। वो अपने माता-पिता की सुहागरात का वीडियो देख कर ही मानेंगे कि यही मेरे पिता हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि सेना के ऊपर सवाल उठाने वाले पाकिस्तान के एजेंट हैं और सेना के ऊपर भरोसा न करने वाले गद्दार हैं।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले ये लोग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके एजेंट की भाषा में बोल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications