महिला के साथ अभद्रता का भाजपा विधायक का वीडियो हुआ था वायरल, पार्टी ने दी क्लीन चिट
नई दिल्ली। उत्तराखंड में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हे पार्टी ने क्लीन चिट दे दी है। गुरुवार को पार्टी के ने ठुकराल के इस वायरल वीडियो को विपक्ष का षड़यंत्र बताते हुए उन्हे क्लीन चिट दे दी है। ठुकराल का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे देखा जा सकता था कि वह एक महिला को काफी गुस्से में धक्का देते हैं जोकि उनके पास अपनी किसी समस्या को लेकर आई थी।

भाजपा विधायक का महिला को धक्का देने वाला यह वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद वह लोगों की आलोचना का शिकार हुए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। विपक्ष ने ठुकराल का पुतला कई जगहों पर फूंका था और उनके कृत्य की जमकर आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाजपा के प्रदेश मुखिया अजय भट्ट ने ठुकराल से इसपर सफाई मांगी थी। जिसके बाद ठुकराल भट्ट के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मिलने के लिए गए थे। गुरुवार को इस मुलाकात के दौरान ठुकराल ने छह पेज की अपनी सफाई दी थी। वीडियो पर सफाई देते हुए ठुकराल ने कहा कि वीडियो को गलत तरह से पेश किया गया है, किसी के साथ हाथापाई नहीं की गई है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ठुकराल की सफाई से संतुष्ट है और हमे इस मामले में कुछ भी गलत नहीं लगता है।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने किया एलिवेटेड रोड का उद्घाटन, अखिलेश ने 'सबूत' दिखाकर कहा- ये सपा सरकार का काम












Click it and Unblock the Notifications