Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दारू पार्टी में तमंचे पर डिस्को करते नजर आए BJP विधायक 'राणा जी', Video हुआ वायरल

Recommended Video

    BJP MLA Pranav Singh Champion का तमंचे पर डिस्को करते VIDEO VIRAL | वनइंडिया हिंदी

    देहरादून। सत्ता और दारू का नशा जब सिर चढ़कर बोलता है तो अच्छे-अच्छों का दिमाग खराब कर देता है लेकिन अपनी ताकत के मद में डूबे लोग इस बात को कभी समझ नहीं पाते हैं, ऐसे लोग अपनी शर्मनाक हरकतों से खुद तो रूसवा होते ही हैं साथ ही अपनों और अपनी पार्टी को भी शर्मिंदा करते हैं, ऐसा ही कुछ किया है उत्तराखंड में बीजेपी की किरकिरी करवा कर फिलहाल पार्टी से निष्काषित चल रहे विवादित विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने, जो अपने एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं।

    तमंचे पर राणा जी का डिस्को, हवा में लहराए 4-4 पिस्टल

    तमंचे पर राणा जी का डिस्को, हवा में लहराए 4-4 पिस्टल

    वायरल वीडियो में प्रणव सिंह तमंचों के साथ अपने चमचों संग डांस करते नजर आ रहे हैं, उनके एक हाथ में शराब का गिलास है तो दूसरे हाथ में 4-4 तमंचे, जिनके साथ वो डिस्को करते दिख रहे हैं, बदन पर काली बनियाईन और सफेद पैंट पहने प्रणव सिंह फिल्म 'करण अर्जुन' के लोकप्रिय गीत 'मुझको राणा जी माफ करना गलती से मारे से होई' पर कमर मटकाते नजर आ रहे हैं, यही नहीं वीडियो में वो अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते दिख रहे हैं।

    अपने समर्थकों को दी' शराब' की पार्टी

    अपने समर्थकों को दी' शराब' की पार्टी

    कहा जा रहा है कि हाल ही में अपने पैर का ऑपरेशन करवा कर अपने घर लौटे प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने कुछ समर्थकों के साथ ये दावत रखी थी, जहां उन्होंने जाम के साथ अपने हथियारों की भरपूर नुमाईश की और अपने आपको ताकतवर दिखाने की कोशिश करते नजर आए, उनके साथ उनके समर्थक भी कुल्हे मटकाते वीडियो में नजर आ रहे हैं।

    'उत्तराखंडवासियों को दे रहे हैं गाली'

    'उत्तराखंडवासियों को दे रहे हैं गाली'

    वीडियो में एक जगह उनके समर्थक उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि ऐसा सिर्फ आप ही उत्तराखंड में कर सकते हैं, जिस पर प्रणव सिंह का जवाब आता है कि वो पूरे देश में ऐसा कर सकते हैं, है किसी की हिम्मत तो रोक ले मुझे, इसके बाद वो राज्यवासियों को गाली देकर संबोधित करते हुए दिखते हैं।

    पार्टी से निष्कासित हैं प्रणव सिंह चैंपियन

    पार्टी से निष्कासित हैं प्रणव सिंह चैंपियन

    आपको बता दें कि प्रणव सिंह के दबंगईं वाले कई वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं, इन्हें विवादित विधायक भी कहा जाता है, एक पत्रकार के साथ मारपीट और उसे जान से मारने की धमकी देने की वजह से उनके खिलाफ कुछ वक्त पहले दिल्ली में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जून में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के खानपुर (हर‍िद्वार) से विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+