काटना पड़ा शक्तिमान घोड़े का पैर, गिरफ्तार हुए भाजपा विधायक

देहरादून। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल शक्तिमान घोड़े का आखिरकार पैर काटना पड़ गया है। वहीं घोड़े पर लाठी चलाने के आरोपी भाजपा विधायक गणेश जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गणेश जोशी के खिलाफ घोड़े पर प्रदर्शन के दौरान लाठी चलाने का आरोप था।

शक्तिमान घोड़े के पैर टूटने के पीछे की पूरी कहानी

BJP MLA Ganesh Joshi arrested who allegedly beaten Shaktiman horse

जो एफआईआर दर्ज की गयी थी उसमें घोड़े की टांग टूटने की वजह लाठी मारना बताया गया है। वहीं गणेश जोशी की गिऱफ्तारी के बाद भाजपा नेता अजय भट्ट ने कहा कि सदन के एक सम्मानित विधायक को गुंडों की तरह गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिस वक्त वह कुछ कार्यकर्ताओं से मिलकर आ रहे थे तो कुछ लोगो ने उन्हें घेर लिया और ले गये। यह अभी तक साफ नहीं है कि वो गुंडे थे या पुलिस वाले। वहीं इस मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि हम दुआ करते हैं कि शक्तिमान की जान बच जाये। इस पूरे मामले पर प्रशासन अपना काम कानून के हिसाब से कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+