बिना पुलिस की इजाजत PM आवास का घेराव करेगी AAP, 4 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस तरह से पिछले कई दिनों से एलजी के आवास पर हड़ताल पर बैठे हुए हैं उसके बाद लगातार इसपर राजनीति जारी है। एक तरफ जहां आज अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता विजेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल पिछले छह दिनों से एलजी के घर में जबरन घुसकर बैठे हैं, वह सोमवार को इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

चार मेट्रो स्टेशन बंद
केजरीवाल के प्रस्तावित प्रदर्शन पर नई दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन मार्च की अनुमति नहीं ली थी। लिहाजा आप के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय बंद रहेगा। आपको बता दें कि पिछले छह दिन से केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन एलजी के आवास पर हड़ताल कर रहे हैं। केजरीवाल ने पीएम पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली के अधिकारियों से हड़ताल करवा रहे हैं।
भड़के केजरीवाल
वहीं केजरीवाल ने आज नीति आयोग की बैठक में एलजी के शामिल होने पर भी सवाल खड़ा किया है। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि आखिर कैसे संविधान के किस नियम के तहत एलजी ने मेरी जगह नीति आयोग की बैठक में शिरकत की है, मैंने इस बैठक में अपनी जगह उन्हें हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी थी। वहीं केजरीवाल के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत जानकारी है, एलजी नीति आयोग की चौथी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।
भाजपा सांसद ने नक्सली बताया
आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने नक्सली करार दिया था। स्वामी ने कहा कि मैंने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जिसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा किया था। इस आंदोलन के बाद वह ऐसे आदमी अन्ना हजार के कंधे पर बैठकर राजनीति में आए जिन्हे असल दुनिया की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अन्ना के कंधे पर बैठक वो राजनीति में आए। केजरीवाल को नक्सली बताते हुए स्वामी ने कहा कि वह पैदाइशी नक्सली हैं, वह हमेशा से छिपा हुआ नक्सली था, वह 420 है, ऐसे में आखिर क्यों ये मुख्यमंत्री उसका समर्थन कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- 'अरविंद केजरीवाल पैदाइशी नक्सली है, वह 420 है'












Click it and Unblock the Notifications