अब गोवा बीच पर आदमियों के पहनावे पर विवाद, भाजपा विधायक ने कहा न पहने अंडरगारमेंट
गोवा। गोवा के समुद्र बीच पर लड़कियों के बिकनी पहने पर उपजे विवाद के बाद भाजपा ने अब लड़कों के ही कपड़ों पर सवाल उठा दिए हैं। गोवा के एक वरिष्ठ विधायक ने कहा है कि गोवा के बीच पर आने वाले लड़कों के लिए ड्रेस कोड होना चाहिए। गोवा के भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा है कि समुद्र बीच पर आने पुरुषों के लिए एक ड्रेस बनाया जाए। उन्होंने इस निर्णय को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लेने की सलाह भी देदी।

विधायक ने कहा कि समुद्र बीच पर पुरुषों का पहनावा अंडरगार्मेंट नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि पुरुष ऐसे अंडरगारमेंट न पहने जिसमें कुछ अंदरूनी चीज झलकती हो। विधायक ने ऐसे पर्यटक जो अंडरगार्मेंट पहनते हैं उन्हें बेवकूफ कह दिया। इस मांग के बाद भाजपा विधायक की युवाओं में काफी आलोचना हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications