देखें वीडियो: तलब ऐसी कि विधानसभा में ही गुटखा फाड़ने लगे बीजेपी विधायक उमेश कट्टी
बैंगलोर। सदन के दौरान अश्लील फिल्म देखने का गवाह बन चुकी कर्नाटक विधानसभा में आज एक और शर्मनाक हरकत सामने आई। विधानसभा में बीजेपी विधायक उमेश कट्टी गुटखे का पाउच फाड़ते कैमरे में कैद हो गये। इसके बाद विधानसभा में बवाल मच गया और फिर विधायक को सफाई देनी पड़ी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी उनकी खूब फटकार लगाई है।

भाजपा को कट्टी की ये सफाई पसंद नहीं आई और उसने कट्टी को आगे से इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी कर्नाटक विधानसभा में सदन के दौरान मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने का मामला सामने आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications