BJP विधायक का विवादित बयान, कहा-मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदुओं के लिए करें काम
बेंगलुरु। कर्नाटक में बीजेपी के एक विधायक के विवादित बयान का वीडियो सामने आया है। जिसमें विधायक पार्षदों को केवल हिंदुओं का काम करने का निर्देश दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक बसानगौड़ा पाटिल यतनाल कथित वीडियो में करते सुने जा सकते हैं कि 'मैं कॉरपोरेट्स से कह देना चाहता हूं, मुस्लिमों के कल्याण के लिए कोई काम न करें। आपको केवल हिंदुओं के कल्याण के लिए काम करना चाहिए।'

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक कह रहे हैं कि, मैं सभी पार्षदों से मिला था। मैंने उनसे कहा है कि वे केवल हिंदुओं के लिए काम करें, जिन्होंने बीजापुर में मेरे पक्ष में वोट डाला, न कि मुसलमानों के लिए। मैंने शुरू में मुसलमानों को बिल्कुल ना कहा, मैंने अपने लोगों को निर्देश दिया कि टोपी और बुरका वाला कोई भी व्यक्ति मेरे कार्यालय नहीं आए और मेरे बगल में खड़ा नहीं हो। इसके बाद विधायक और उनके कार्यकर्ता वीडियो में हंसते दिख रहे हैं।
यतनाल का यह कथित वीडियो चार जून का बताया जा रहा है। उन्होंने विजयपुरा में एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था।












Click it and Unblock the Notifications