राष्ट्रपति से मिला ग्रीन सिग्नल, अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार!
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब लगता है कि दिल्ली में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा। दिल्ली में एक बार फिर से राज्य सरकार के गठन से जुड़ी सरगर्मियों में तेजी आ गई है।
जहां एक ओर आज सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई होनी है तो वहीं उप राज्यपाल नजीब जंग बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दे सकते हैं।
राष्ट्रपति की मंजूरी
उप राज्यपाल जंग ने इस मसले पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से इजाजत मांगी थी। सूत्रों की ओर से जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक राष्ट्रपति की ओर से जंग को इसके लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया गया है।
राष्ट्रपति ने दिल्ली में सरकार बनाने का न्योता बीजेपी को देने पर सहमति जता दी है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक राष्ट्रपति ने दिल्ली के एलजी नजीब जंग से कहा है कि वह बीजेपी को न्योता देकर सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश करें।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में दिल्ली में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।
विधानसभा में फिलहाल 67 एमएलए
70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में फिलहाल 67 विधायक हैं क्योंकि बीजेपी के 3 एमएलए सांसद बन चुके हैं। इसपर उपचुनाव होना है। 67 विधायकों में बीजेपी के सबसे ज्यादा 29, विनोद कुमार बिन्नी के अलग होने के बाद आम आदमी पार्टी आप के 27, कांग्रेस के 8 और 3 निर्दलीय विधायक हैं।

दिल्ली में किसी पार्टी को बहुमत नहीं है लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट को राष्ट्रपति की राय के बारे में बताएगी। एलजी ने राष्ट्रपति को भेजी अपनी रिपोर्ट में भी कहा था कि सबसे बड़ी पार्टी यानी बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।
आज क्या होगा सुप्रीम कोर्ट में
दिल्ली में इस वक्त राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। राष्ट्रपति शासन की अवधि 16 फरवरी 2015 तक है। आज सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली में सरकार के सवाल पर
सुनवाई होनी है।
सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी की उस याचिका पर सुनवाई होगी जिसमें मांग की है कि दिल्ली में विधानसभा भंग कर देनी चाहिए। लोकसभा चुनाव के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी कुछ अन्य विधायकों के सहयोग से दिल्ली में सरकार बना सकती है।
-
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications