India Today exit poll: त्रिपुरा में बीजेपी की फिर बनेगी सरकार, पहले से अधिक सीटें जीतने का दावा

इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया ने अपनी एग्जिट पोल में त्रिपुरा की 60 सीटो में बीजेपी और उसके सहयोगियों के 36 से 45 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

BJP may form government again in Tripura India Today exit poll

देश के पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इन राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद कई न्यूज चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया ने त्रिपुरा को लेकर एग्जिल पोज जारी किया है। इंडिया टुडे के मुताबिक त्रिपुरा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार आती दिख रही है।

इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया ने अपनी एग्जिट पोल में त्रिपुरा की 60 सीटो में बीजेपी और उसके सहयोगियों के 36 से 45 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। वहीं लेफ्ट और उसके सहयोगी के 6 से 11 सीटे का अनुमान जताया है। वही टीएमपी के खाते में 9-16 सीटें मिलने की संभाना जाहिर की है। 2018 में बीजेपी को 35 सीटों पर जीत मिली थी।

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे का दावा है कि राज्य में बीजेपी इस बार पहले ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता को बरकरार रखने में सफल हो सकती है।एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को राज्य में 45 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है। वहीं लेफ्ट और कांग्रेस के खाते में 32 फीसदी , टीएमपी को 20 फीसदी और अन्य के खाते में करीब 3 फीसदी जाने की उम्मीद जाताई जा रही है।

सर्वे में बीजेपी के मौजूदा सीएम माणिक सरकार को 27 फीसदी लोग फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं सीपीएम के नेता जितेंद्र चौधरी को 14 फीसदी लोग सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। इसके अलावा 14 फीसदी लोग किसी भी बीजेपी नेता को सीएम के तौर पर अपना सकते हैं। वही नई पार्टी टीएम के प्रद्योत देब बर्मा को 11 फीसदी लोग सीएम के तौर पर देखते हैं।

एग्जिट पोल में अगर जेडर के हिसाब से वोट शेयर देखें तो 49 फीसदी और 41 फीसदी पुरुषों का वोट बीजेपी के खाते में आ सकता है। अगर जातियों के लिहाज से देखें, तो बीजेपी को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। पार्टी को एसटी का 30 प्रतिशत, एससी का 57 प्रतिशत, ओबीसी का 60 फीसदी और सामान्य का 61 फीसदी वोट मिल रहा है।

लेफ्ट-कांग्रेस की बात करें तो उसे एसटी का 18 फीसदी, एससी का 36 फीसदी, ओबीसी का 35 प्रतिशत और सामान्य वर्ग का 34 फीसदी वोट मिल सकता है। टीएमपी को एसटी का 51 फीसदी, एससी का 3 फीसदी, ओबीसी का 2 प्रतिशत और सामान्य का 2 प्रतिशट वोट मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+