सोनिया को उमा तो राहुल को स्मृति इरानी देंगी टक्कर

भाजपा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी अपने बड़े चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी के खिलाफ उमा भारती और राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाने पर पार्टी में चर्चा हो रही है।
पार्टी को लगता है कि जिस तरह से कांग्रेस ने उनके प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बड़े नेता मधुसूदन मिस्त्री को उतारा है, उसका जवाब बड़ा चेहरा उतारकर ही दिया जा सकता है। बीजेपी की दलीली है कि कांग्रेस के बड़े उम्मीदवारों को वॉक ओवर देने का गलत संदेश जाएगा।
हालांकि उमा भारती झांसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं। लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। उसी तरह से राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी को मैदान में उतारने को लेकर चर्चा हो रही है। बीजेपी को लगता है कि जिस तरह से पहले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी में सीधे नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है और कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी की दूसरी सीट वड़ोदरा से अपने बड़े नेता मधुसूदन मिस्त्री को उतारा है, उसका जवाब देना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications