रिजल्ट से पहले मनोज तिवारी ने की बिहार की भविष्यवाणी, कहा- 122 से ज्यादा सीटें जीतेगा NDA
रिजल्ट से पहले मनोज तिवारी ने की बिहार की भविष्यवाणी, कहा- 122 से ज्यादा सीटें जीतेगा NDA
पटना: Bihar Election 2020 Results: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के लिए आज (मंगलवार 10 नवंबर) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 9 से 9.30 बजे के बाद पहले रुझान भी आने लगेंगे। इसी बीच बिहार के 243 सीटों पर पर बीजेपी और जेडीयू वाले NDA को कितनी सीटें मिलेंगी, इसपर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का बयान आया है। दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि बिहार में NDA 122 से 130 के सीटें जीतेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार में जीत के लड्डू तो बीजेपी के नेता भी बनवा रहे हैं।
Recommended Video

टीवी चैनल से मंगलवार (10 नवंबर) की सुबह बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 122 से 130 के बीच में NDA को सीटें मिलेंगी। हमें तो पूर्ण बहुमत का पूरा अंदाजा है...क्योंकि हमने देखा है हमारे नेताओं की रैली में लोग दिल से पहुंचे हैं। बिहार का अगला कदम NDA के साथ ही होगा...क्योंकि पुरानी यादें भयावह है...इसी हिसाब से बिहार NDA के साथ जाने में अपना पूर्ण लक्ष्य देख रहा है।
एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त
बिहार एग्जिट पोल में ( Bihar Exit Polls) में तेजस्वी यादव के महागठबंधन को बढ़त दी गई है, ऐसे में बिहार में एनडीए के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई में पांच दलों के महागठबंधन (Mahagathbandhan), जेडीयू-भाजपा गठबंधन (JDU-BJP) के बीच कड़ा मुकाबला है।
तीन चरणों में हुए बिहार चुनाव
बिहार चुनाव कोरोना काल में देश में हुआ पहला विधानसभा चुनाव था। बिहार चुनाव तीन चरणों में हुआ था। कुल 243 सीटों पर 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुए। पहले चरण में 71 सीटों पर पर 53.54 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54.05 प्रतिशत और तीसरे चरण में 78 सीटों पर 59.94 फीसदी मतदान हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications