कांग्रेस के 'माफीनामे' वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- जल्दबाजी में नहीं पढ़ा घोषणापत्र
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है। अब कांग्रेस के हमलों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। कांग्रेस द्वारा बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल 75 वादों को झूठ बताने पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'जिस गति के साथ कांग्रेस ने घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया दी है, स्पष्ट है कि वे इन 75 वादों में से एक भी वादे को पढ़ नहीं पाए हैं। कांग्रेस को कुछ समय देकर घोषणापत्र को पढ़ना चाहिए, फिर इस पर बात करनी चाहिए।'

वहीं BJP को 'संकल्प पत्र' की बजाए 'माफीनामा' लाने की कांग्रेस की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पटलवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह नहीं बताया गया है कि कैसे देश को सुशासन की ओर ले जाना है, आतंकवाद से कैसे लड़ना है। कांग्रेस का घोषणा पत्र तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति से ऊपर नहीं उठ सका है। भाजपा इस चुनाव में किसानों, युवाओं और समाज के अन्य सभी वर्गों के कल्याण के लिए देश के लिए प्रतिबद्ध, निर्णायक और मजबूत सरकार प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ गई है।
गोयल ने कहा कि, हम एक ऐसी सरकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो आतंकवाद से निपटने और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। हमारे घोषणापत्र ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में लगभग 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है जो करोड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। किसानों की आय दोगुनी होगी। भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा। न्यू इंडिया के लिए एक नींव रखी जाएगी, एक सपना जिसे हम 2022 तक हासिल करने की परिकल्पना करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, हमने एक सक्षम प्रशासन देने के सपने के साथ और इस देश को दुनिया के शीर्ष देशों में से एक बनाने के सपने के साथ 'संकल्प पत्र' पेश किया है। कांग्रेस के तंज बीजेपी को 'माफियानामा' जारी करना चाहिए और घोषणापत्र नहीं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोयल ने कहा, कांग्रेस के पास नारों के अलावा कुछ नहीं बचा है। हम पिछले 70 वर्षों से इन नारों को सुनते आ रहे हैं। उनके घोषणापत्र में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए उपायों का उल्लेख नहीं है।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications