'भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए BJP बना रही बहाना', मनसुख मंडाविया की चिट्ठी पर राहुल गांधी का जवाब, VIDEO
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि राजस्थान में कोरोना न फैले, इसके लिए मैंने विशेषज्ञों के विचार लिए और राहुल गांधी को लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल से संबंधित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की चिट्ठी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यात्रा रोकने के लिए बीजेपी का नया आइडिया है। भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए कोविड का सहारा ले रहे हैं। ये सब यात्रा को रोकने के लिए बीजेपी के बहाने हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से डर गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मुझे पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि कोविड आ रहा है और यात्रा रोक दें। ये सब इस यात्रा को रोकने के बहाने हैं। यह यात्रा कश्मीर तक जाएगी। मास्क पहनो यात्रा बंद करो। कोविड फैल रहा है, यात्रा बंद करो ये सब बहाने हैं।
बता दें कि मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने को लेकर चिट्ठी लिखी थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि राजस्थान में कोरोना न फैले, इसके लिए मैंने विशेषज्ञों के विचार लिए और राहुल गांधी को लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।
डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि राजस्थान के 3 सांसदों ने मुझे पत्र लिखकर बताया कि कई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के प्रतिभागी Covid19 पॉजिटिव पाये गये हैं। इस यात्रा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पॉजिटिव पाए गए थे। यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि देश में कोविड 19 न फैले। अगर कोई ये सोचता है कि कोई मंत्री उनसे सवाल कैसे कर सकता है तो हम उनकी मानसिकता का क्या कर सकते हैं? इस पर मुझसे सवाल करना मेरे कर्तव्य पालन में बाधा डालने जैसा है।
यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए क्यों लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया पूरा सच












Click it and Unblock the Notifications