लंदन में राहुल गांधी के बयान को लेकर चौतरफा घिरी कांग्रेस, बीजेपी नेताओं ने दी कड़ी नसीहत
नई दिल्ली, 22 मई। लंदन के सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस और राहुल के नेतृत्व को लेकर चौतरफा बयानबाजी हो रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) चौहान ने राहुल गांधी को निराश और हताश राजनेता बताया तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें इटालियन चश्मा उतारने की सलाह दे डाली।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया कार्यक्रम में बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। एक चिंगारी से आग भड़क सकती है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा कांग्रेस को चौतरफा घरेने में जुट गई है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सवाल किया कि अगर भाजपा देश में मिट्टी का तेल छिड़कती है तो 1984 का जो नरसंहार हुआ वो क्या था?
Recommended Video
वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को देश का सबसे असफल कुंठित हताश और निराश नेता बताया है। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर कोई देशभक्त नेता राहुल गांधी की तरह देश विरोधी बयान नहीं देता। अब देश में कोई उनकी सुनता नहीं है इसलिए अपनी निराशा और हताशा विदेश में निकाल रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह ने आगे कहा 'जब मनमोहन सिंह पीएम तो वो अमेरिका की यात्रा गए। विदेशी मीडिया ने जब पूछा कि क्या भारत के पीएम कम उपलब्धि वाले हैं तो उन्होंने कहा कि वो भारत के पीएम हैं, न कि केवल कांग्रेस के। और भारत के पीएम अंडर-अचीवर नहीं हो सकते हैं। उपलब्धि हासिल करने वाला विदेश में रहकर हमने कभी देश की आलोचना नहीं की।' मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत के सबसे असफल, निराश और हताश राजनेता हैं। कोई भी राजनेता देश के खिलाफ ऐसी टिप्पणी नहीं करता जैसा कि राहुल गांधी विदेशी जमीन पर करते हैं।'
गृहमंत्री अमित शाह राहुल गांधी को इटालियन चश्मा उतारने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आंख खोल दो, इटालियन चश्मा उतार कर भारतीय चश्मा पहन लो, तो पता चलेगा कि भारत के अंदर 8 साल में क्या क्या विकास के कार्य हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications