यूपी: BJP नेताओं ने उड़ाईं लॉकडाउन की धज्जियां, कराया क्रिकेट मैच, केस दर्ज
लखनऊ। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता यूपी समेत कई जगहों पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के उल्लंघन की ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आई है। लॉकडाउन में टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव में लोगों द्वारा क्रिकेट मैच खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट मैच का आयोजन बीजेपी नेता द्वारा किया गया था।

क्रिकेट मैच का वीडियो देखकर हड़कंप मच गया
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र पानापुर गांव में सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था।लॉक डाउन में लोगों की भीड़ के बीच क्रिकेट मैच का वीडियो देखकर हड़कंप मच गया और पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्रिकेट मैच आयोजित करने वाले 11 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज
इस घटना में जालिम सिंह, प्रभाकर सिंह, अनिकेत सिंह, राजपाल सिंह, रमाकांत गुप्ता, कुलदीप सिंह, सन्नी सिंह, बीजेपी नेता सुधीर सिंह समेत 9 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में नामजद सुधीर सिंह प्रॉपर्टी डीलर, भूमाफिया और बीजेपी के नेता भी हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में दरियाबाद विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार भी थे।

वैश्विक महामारी अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज
पुलिस ने इन सब के खिलाफ वैश्विक महामारी अधिनियम की धारा 188 समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि टिकैतनगर के पानापुर गांव में प्रभाकर सिंह के जरिए 15-20 लोगों को इकट्ठा कर क्रिकेट मैच करवाया जा रहा था। जांच में सही पाया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications