बीजेपी छोड़ने का ऐलान करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा, जानबूझकर 'मित्रों' नहीं बोल रहा हूं

Recommended Video

    Yashwant Sinha ने BJP से दिया इस्तीफा, PM Modi - Amit Shah से थे नाराज | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अटल सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने बीजेपी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। मैं किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन करूंगा। वहीं यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज मीड‍िया सरकार के ख‍िलाफ खबरें नहीं दिखाता। यशवंत सिन्हा ने कहा कि दलगत राजनीति से संन्यास ले रहा हूं साथ ही बीजेपी से रिश्ते खत्म भी कर रहा हूं।

    बीजेपी छोड़ने का ऐलान करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा, जानबूझकर मित्रों नहीं बोल रहा हूं

    शनिवार को सिन्हा बिहार की राजधानी पटना में थे। उन्होंने दोपहर में यहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कहा, "मैंने चुनावी राजनीति पहले ही छोड़ दी थी। अब मैं दलगत राजनीति छोड़ रहा हूं। लेकिन मेरा दिल देश के लिए धड़कता है।"पीएम मोदी पर इशारे-इशारे में निशाने साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि अपने भाषण के दौरान जानबूझकर मित्रों नहीं कह रहा हूं।

    यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को खतरा है। हम आज जो हो रहा है, उसके खिलाफ नहीं खड़े होते हैं तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। सिन्हा ने इस साल 30 जनवरी को 'राष्ट्र मंच' का गठन किया था, जिसके संबंध में उन्होंने बताया कि यह एक अराजनैतिक संगठन है। इसमें विभिन्न पार्टी के सदस्य सहित पूर्व मंत्री व सांसद शामिल हैं। यह एक आंदोलन है, जो देश के किसान, बेरोजगारों के साथ है। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के राष्ट्र मंच में शामिल होने के विषय में उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। इसका वह समय आने पर खुलासा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+