JP Nadda की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में एडमिट, कैसी है अब हालत?

JP Nadda Health Update: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें गुरुवार, 13 अगस्त की शाम बेचैनी और घबराहट महसूस हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कई जरूरी जांच कीं।

नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। इस जांच के जरिए दिल की नसों में किसी तरह की रुकावट या ब्लॉकेज का पता लगाया जाता है। AIIMS की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि फिलहाल नड्डा की हालत स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

JP Nadda Health Update

बेचैनी के बाद अस्पताल पहुंचे

जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम अचानक अस्वस्थता और बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए कई टेस्ट किए। AIIMS के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के बाद नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत अन्य जांच की गईं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी

जेपी नड्डा अभी AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है। जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं। वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी में उनके संगठनात्मक अनुभव को काफी अहम माना जाता है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में बदलेगा सत्ता का गणित? DMK-NCP के रुख से BJP को फायदा, परिसीमन और वन नेशन वन इलेक्शन का रास्ता साफ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+