पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती हुईं कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटाइन

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिल पाई गई हैं। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी उमा भारती ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद उमा भारती ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर अपने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की सलाह दी है।

Recommended Video

    Coronavirus: BJP नेता Uma Bharti निकली संक्रमित, खुद को किया क्वारंटीन | वनइंडिया हिंदी
     BJP leader Uma Bharti tests positive for coronavirus

    कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उमा भारती ने खुद को ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे भारत कुंज में खुद को क्वारंटीन किया है। उन्होंने एक स्थान पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि वो उत्तराखंड में हैं और पहाड़ों की यात्रा से लौट रही थीं। इस यात्रा के दौरान ही उन्हें हल्का बुखार हो गया। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने डॉक्टरों सलाह पर टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। फिलहाल वो क्वारंटीन है और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती होंगी।

    उमा भारती ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा खत्म की है और अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया, क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था। उन्होंने लिखा कि मैं चार दिन बाद फिर से टेस्ट करवाउंगी और डॉक्टरों की सालह पर काम करूंगी। उन्होंने लिखा कि मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मैं अभी कोरोना पॉज़िटिव निकली हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+