उमा भारती का ऐलान- अब नहीं लड़ेंगी चुनाव, बताई ये वजह
नई दिल्लीः मोदी सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद उमा भारती ने अब चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। झांसी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद उमा भारती ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब वो कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी, उमा भारती ने साफ किया कि वो पार्टी के लिए काम करती रहेंगी।

उमा ने रविवार को कहा कि वो भारत सांसद रह चुकी हैं और उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया है। इसी के चलते अब इतनी कम उम्र में उनका शरीर जवाब देने लगा है। उमा के मुताबिक कमर और घुटनों में दर्द के चलते चलने-फिरने में परेशानी होती है।
उमा ने साफ किया कि वो पार्टी के लिए प्रचार करती रहेंगी। पत्रकारों द्वारा राम मंदिर के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि न्यायालय अपना फैसला सुना चुका है, लिहाजा आपसी सहमति से राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए।
उमा भारती हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अपने पद्वावत फिल्म पर दिए बयान के कारण चर्चा में रही थी तो वहीं उमा भारती के अकबर रोड स्थित उनके आवास पर लगे आधा दर्जन नोटिस भी कई लोगों के हैरानी की वजह बन गया था।
एक नोटिस में विजिटर्स के स्वागत के साथ सख्त हिदायत दी गई है कि कृपया साथ में मिठाई न लाएं। कृपया मंत्री के पैर न छुएं, कृपया ऑफिस में शांत बैठे और कृपया सेल्फी और फोटो न लें।
यह भी पढ़ें- ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों से बोले मोदी, यहां दिखा मिनी इंडिया












Click it and Unblock the Notifications