उमा भारती ने जिन्ना से की राहुल-प्रियंका की तुलना,नफरत फैलाने का आरोप
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन और समर्थन सझाएं हो रही है। कोई पक्ष में है तो कोई विपक्ष में। कांग्रेस सीएए के खिलाफ खड़ी है और इसका विरोध कर रही है तो वहीं बीजेपी इसके समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित एक संगोष्ठी में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा।

उमा भारती ने कहा कि जो नफरत जिन्ना ने देश में फैलाया था, वो ही काम आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी ने ना तो बीसोनिया गांधी की नागरिकता के बारे में पूछा और ना ही कभी सोनिया गांधी के परिवार को मुसोलिनी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी देश की बहू है, इसलिए वो उनका बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ये सोचना चाहिए कि देश बड़ा है पार्टी नहीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर कहा कि उनकी ईमानदारी पर शक नहीं करती, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि निर्णय लेने की क्षमता न हो।












Click it and Unblock the Notifications